{"_id":"6872b77432cd1e97ec093f72","slug":"gorakhpur-news-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-her-parents-create-ruckus-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1001107-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वालों ने किया हंगामा
विज्ञापन
पीपीगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रानाडीह गांव में शनिवार को मनीषा सहानी (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मनीषा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वहीं जानकारी पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हंगामा किया और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मनीषा का पति संदीप से कुछ विवाद चल रहा था। शनिवार को भी उनमें किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसी के बाद मनीषा का शव फंदे से लटका मिला। परिजन दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां मृत घोषित किया गया। इसके बाद मनीषा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा किया और दहेज उत्पीड़न में हत्या का आरोप लगाया।
बताया जा रहा है कि मनीषा की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। मनीषा का मायका भी पीपीगंज थाना क्षेत्र में ही है। उनकी कोई संतान नहीं है। पीपीगंज थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप लगाया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
--
वर्जन..
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
- विवेक कुमार तिवारी, सीओ कैंपियरगंज