फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 30 Sep 2024 03:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
गगहा (गोरखपुर)। गगहा इलाके के टिकरी गांव में विवाहिता की मौत के मामले में मायकेवालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व जेठानी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टिकरी गांव के विशाल की शादी 17 जून 2023 को बांसगांव के मड़ई निवासी रामसागर की बेटी निगम (25) के साथ हुई थी। शनिवार रात खाना खाने के बाद पति पत्नी अपने कमरे में चले गए। रविवार सुबह पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटकते मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की खातिर पति और ससुराल के लोग पुत्री को प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया गया। मृतका के पिता रामसागर की तहरीर के आधार पर पति, सास और जेठानी पर केस दर्ज किया गया है। गगहा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed