{"_id":"68ec11bc86901ff0e6019a82","slug":"gorakhpur-news-married-woman-burnt-under-suspicious-circumstances-in-bhiti-khoria-condition-critical-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1100751-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भीटी खोरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भीटी खोरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता, हालत नाजुक
विज्ञापन
खजनी थाना क्षेत्र की घटना, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के भीटी खोरिया गांव में रविवार सुबह विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग की लपटों में घिर गई। आरोप है कि पति से कहासुनी और मारपीट के बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और कुछ देर बाद जलने की आवाजें सुनाई दीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया।
झुलसी महिला की पहचान 30 वर्षीय मधु मिश्रा पत्नी अमित मिश्रा निवासी भीटी खोरिया के रूप में हुई है। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके शरीर का लगभग 35 फीसदी हिस्सा जल चुका है। जानकारी के अनुसार, मधु की शादी छह वर्ष पहले बांसगांव के धसकी निवासी अमित मिश्र से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। अमित मुंबई में रहकर पेंट पॉलिश का काम करता है और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक, वह नशे का आदी है और आए दिन शराब पीकर घर पर विवाद करता था। शनिवार रात भी दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। सुबह फिर कहासुनी और मारपीट के बाद मधु ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से उसकी चीखें सुनाई दीं। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन और पुलिस ने उसे झुलसी हालत में बाहर निकाला।
घटना की सूचना पर सीओ खजनी शिल्पी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मधु के मायके के लोगों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।