{"_id":"6817c55acec903ead0006a3d","slug":"gorakhpur-news-married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-for-not-giving-birth-to-a-son-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-924430-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटा पैदा न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटा पैदा न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
महिला की तहरीर पर पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का केस
पिपराइच। कुशीनगर के थाना अहिरौली बाजार निवासी खुशबू नामक महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। हालांकि उसने कहा है कि दहेज तो बहाना है। सभी को मुझसे पुत्र चाहिए। मेरे पास तीन पुत्रियां हैं। इसी कारण ससुरालियों ने पीटकर मुझे घर से बाहर निकाल दिया।
उसने तहरीर में कहा है कि सात वर्ष पूर्व उसकी शादी पिपराइच थाने के नबीपुर गांव निवासी बाबूलाल से हुई थी। दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुराल वाले हमेशा मारते-पीटते हैं। उसने यह भी कहा है कि दहेज तो एक बहाना है। दरअसल सभी को पुत्र की चाहत है। क्योंकि सिर्फ तीन पुत्रियां पैदा हुई हैं। पुत्र को जन्म न देने के कारण मारते-पीटते हैं। लगातार कई दिनों तक खाना पानी नहीं दिए। तीन मई की शाम करीब छह बजे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए ससुरालियों ने बुरी तरह से मारा पीटा और घर से निकाल दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पिपराइच थाना क्षेत्र ग्राम नबीपुर निवासी पति बाबूलाल गौड़, सास लीलावती, ननद प्रेमलता व पूजा के विरुद्ध मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर छानबीन कर रही हैं।