{"_id":"678ea4097a367c6b970aff3f","slug":"gorakhpur-news-married-woman-beaten-and-chased-away-for-not-getting-bullet-at-wedding-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-815263-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी में नहीं मिली बुलेट...विवाहिता को पीटकर भगाया- जानिए दहेज में क्या की थी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी में नहीं मिली बुलेट...विवाहिता को पीटकर भगाया- जानिए दहेज में क्या की थी मांग
Tue, 21 Jan 2025 01:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:19 PM IST
सार
महराजगंज जनपद के पनियरा थानाक्षेत्र के बेनीगंज गांव निवासी पूजा यादव ने कसे दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि शादी पीपीगंज थानाक्षेत्र नयनसर निवासी विक्की यादव के साथ हुई है। पिता ने शादी में दहेज में नकदी, जेवरात, समान देकर शादी की थी।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नयनसर गांव में शादी में बुलेट और दो लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति, सास, ससुर, देवर समेत चार अन्य लोगों पर केस दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जनपद के पनियरा थानाक्षेत्र के बेनीगंज गांव निवासी पूजा यादव ने कसे दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि शादी पीपीगंज थानाक्षेत्र नयनसर निवासी विक्की यादव के साथ हुई है। पिता ने शादी में दहेज में नकदी, जेवरात, समान देकर शादी की थी।
विज्ञापन
इसके बाद भी बुलेट और दो लाख रुपये के लिए ससुराल के लोगों लगातार प्रताड़ित करने लगे। एक सप्ताह पूर्व मांग पूरा नहीं करने तक मारपीट कर घर से निकाल दिए। पूजा की तहरीर पर पीपीगज पुलिस ने पति विक्की यादव, ससुर सुरेंद्र यादव, सास रेखा देवी, देवर विशाल यादव के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन