फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Married woman accused of beating and forcibly giving poison, case registered against five

Gorakhpur News: विवाहिता ने मारपीट कर जबरन जहर पिलाने का लगाया आरोप, पांच पर केस दर्ज

Sun, 27 Apr 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Married woman accused of beating and forcibly giving poison, case registered against five
चौरीचौरा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के टेलहनपार की विवाहिता ने मारपीट करने व जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। चौरीचौरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

टेलहनपार की ज्योति निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अरविंद निषाद से प्रेम विवाह हुआ है। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों का व्यवहार मेरे प्रति अच्छा नहीं था। डेढ़ वर्ष पूर्व मैंने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद से ही मेरे पति के व्यवहार में भी बदलाव आ गया। हर समय मुझे छोड़ने की बात करने लगे। मेडिकल कॉलेज में बाबू के पद पर तैनात मेरे ससुर रमेश भी अभद्र व्यवहार करते हैं। आरोप है कि सभी लोग मिलकर जबरन जहर पिलाकर मारने का भी प्रयास कर चुके हैं। एम्स में इलाज हुआ तब जाकर मेरी जान बची। अब ससुराल वाले घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed