{"_id":"68bc9aaa2b27ba80600a6bb1","slug":"gorakhpur-news-married-shamshad-married-by-posing-as-rakesh-sexually-exploited-the-woman-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1061882-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादीशुदा शमशाद ने राकेश बनकर की शादी, महिला का किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादीशुदा शमशाद ने राकेश बनकर की शादी, महिला का किया यौन शोषण
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस
बिहार राज्य के तेलपुर, लौरिया बेतिया का रहने वाला है राकेश उर्फ शमशाद आलम
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की एक महिला से शादीशुदा शमशाद ने राकेश बनकर दोस्ती की। शादी का झांसा देकर उसने महिला का यौन शोषण किया। इसके बाद एक मंदिर में शादी भी कर ली। जब महिला घर जाने का दबाव बनाने लगी। तब उसने अपना असली नाम बताया। केस के डर से आरोपी महिला को बिहार स्थित घर लेकर गया लेकिन घरवालों ने मारपीट कर भगा दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति छोड़ चुका है। उसके दो बच्चे हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिये युवक से बातचीत शुरू हुई। युवक ने खुद को राकेश निषाद बताया और शादी का वादा कर विश्वास जीत लिया। महिला का कहना है कि आरोपी ने बच्चों को भी अपनाने का आश्वासन दिया था। इस दौरान शादी का झांसा देकर वह यौन शोषण करता रहा। वह कहता था कि महारानी बनाकर रखूंगा।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी एक साल तक शादी टालता रहा और इस दौरान उसने बहाने से कभी 50 तो कभी 70 हजार रुपये लिए। भैंस और घोड़ा बेचकर उसे रकम दी। आखिरकार आरोपी ने मंदिर में शादी कर साथ में रहने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी कुछ समय बाद सऊदी अरब कमाने गया और लौटने के बाद भी उसे अपने घर नहीं ले गया। जब उसने दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट कर दी और असली नाम शमशाद आलम बताकर कहा कि वह पहले से शादीशुदा है। उसके चार बच्चे हैं। इसके बाद आरोपी महिला को बिहार स्थित अपने घर ले गया, जहां उसकी पत्नी और परिवार ने महिला को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। महिला का दावा है कि वह गर्भवती है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर पर बिहार राज्य के तेलपुर, लौरिया बेतिया के राकेश उर्फ शमशाद आलम, उसके पिता सुल्तान मियां, शमशाद की मां और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।