फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mantra for relief from stress was found during initiation

Gorakhpur News: दीक्षारंभ में मिला तनाव से मुक्ति का मंत्र

Wed, 06 Aug 2025 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mantra for relief from stress was found during initiation
एमजीयूजी में दीक्षारंभ में विद्यार्थियों को मिला तनाव से मुक्ति का मंत्र
विज्ञापन

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंस एंड फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंस के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारंभ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की प्रो. अनुभूति दूबे ने विद्यार्थियों को तनाव से मुक्ति का मंत्र दिया।
उन्होंने छात्रों को तनाव के कारण, उसके प्रभाव और उससे निपटने की प्रभावी तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रो. अनुभूति दूबे ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थी जीवन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह कई मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक चुनौतियों से घिरा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा का दबाव, कॅरिअर की चिंता, पारिवारिक अपेक्षाएं, सामाजिक तुलना और डिजिटल युग की व्यस्तता ये सभी विद्यार्थियों में तनाव को जन्म देते हैं। इस तनाव का समय रहते प्रबंधन नहीं किया जाए तो यह उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। विद्यार्थियों को तनाव से मुक्ति के लिए नियमित योग, रचनात्मक सृजन, आध्यात्मिक संस्कारों और सकारात्मक कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुनील कुमार, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. अमित कुमार दूबे, डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, धनंजय पांडेय, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. प्रेरणा अदिति आदि की सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed