फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Maniacs beat up women for closing snake holes

Gorakhpur News: सांप का बिल बंद करने पर मनबढ़ों ने महिलाओं को पीटा

Thu, 02 Jan 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Maniacs beat up women for closing snake holes
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। एक गांव स्थित घर में घुसे सांप को सपेरा बुलाकर पकड़वाना और इसके बाद उसका बिल बंद कराना घर की महिलाओं मंहगा पड़ गया। आरोप है कि बिल बंद कराने से नाराज पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ों ने दोनों महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया, उनके साथ अश्लील हरकत भी की। पीड़ितों की शिकायत पर कैंपियरगंज थाने में दो पुरुष और तीन महिला आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कैंपियरगंज की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मकान के बगल में मेरी जमीन होने के बाद भी मनबढ़ ने नींव की मिट्टी को काटकर गिरा दिया था। इससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सांप घुस गया था। इधर उधर दौड़-भाग कर रविवार को सपेरा बुलाकर सांप को पकड़वाया और बिल को बंद करा दिया। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाला मनबढ़ परिवार समेत लाठी-डंडे से घर पर चढ़कर हमला कर दिया। शोर सुनकर देवरानी बीच बचाव करने आईं तो उनकी गोद से एक वर्ष के बेटे को छीनकर जमीन पर पटक दिया। मुझे और देवरानी की जान लेने की कोशिश की गई। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील हरकत भी की। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed