फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mandal Cricket Association and Rockman Club won the matches

फुटबॉल : रोमांचक मुकाबले में बिहार ने केरल को 1-0 से हराया

Thu, 19 Dec 2024 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mandal Cricket Association and Rockman Club won the matches
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ऑल इंडिया प्राइजमनी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बिहार ने लुकस सॉकर केरला को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन केवल एक ही मैच खेला गया। दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ उतरी थीं। शुरू से ही मैच बेहद रोमांचक रहा। पहले हॉफ के 11वें मिनट में बिहार के रवि कुमार ने मैच का पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद इस हाॅफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। दूसरे हॉफ में भी उतार-चढ़ाव जारी रहा। दोनों टीमों ने गोल के कई प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हुए। दूसरे हाल में एक भी गोल नहीं हुआ। लिहाजा मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बिहार ने लुकस सॉकर केरला को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता में आगे बढ़ी।
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्य अतिथि एसपी विजिलेंस एसएम कासिम आब्दी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर आरएसओ आले हैदर, जिला फुटबॉल संघ के सचिव मो. हमजा, आशीष जायसवाल, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह एवं आजाद सिंह, विशाल, अमित कन्नौजिया, विजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आज के मैच
प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से पंजाब पुलिस बनाम सहारा फुटबॉल क्लब और दोपहर दो बजे से केरला पुलिस बनाम उत्तराखंड एकादश के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed