फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mandal Cricket Association and Rockman Club won the matches

Gorakhpur News: मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और रॉकमैन क्लब ने जीते मैच

Thu, 19 Dec 2024 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mandal Cricket Association and Rockman Club won the matches
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही रेड चिली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। इसमें मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और रॉकमैन क्लब ने जीत दर्ज कर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत की।
विज्ञापन

पहला मैच मंडल क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) और पूर्वोत्तर रेलवे के बीच खेला गया। इसमें एमसीए ने चार विकेट से जीत दर्ज की। एनईआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 150 रन बनाए। इसमें अनु कन्नौजिया ने 45 व अंकित यादव ने 41 रनों का योगदान दिया। एमसीए के शुभम चौधरी तीन व अमित शर्मा ने दो विकेट प्राप्त किया। एमसीए की टीम ने 19.2 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। एमसीए के निखिल राव ने टीम के लिए 73 रनों की पारी खेली। एनईआर के शिवम दीक्षित व अंकित यादव ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरा मैच रॉकमैन क्लब व बीएमटी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें रॉकमैन ने 39 रनों से जीत दर्ज की। रॉकमैन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 166 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसमें अविनाश पैरी ने शानदार 71 रनों की पारी खेली। बीएमटी एकेडमी के सत्यम सिंह ने तीन, शक्ति पटेल व आयुष तिवारी ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएमटी की टीम ने 127 रनों पर सिमट गई। बीएमटी के अरमान अंसारी ने 34, दिव्यांश मिश्र ने 31 रनों की पारी खेली। रॉकमैन क्लब के अविनाश पैरी ने विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट एंड्रयूज कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह आठ बजे से एनई रेलवे और संस्कृति एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा। दूसरा मैच पूर्वाह्न 11 बजे से रॉकमैन क्लब तथा लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

विनोद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विनोद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed