{"_id":"67993ad9b1195d928900ac42","slug":"gorakhpur-news-manbad-took-away-the-goods-by-vandalizing-for-not-paying-extortion-money-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-822147-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रंगदारी नहीं देने पर तोड़फोड़ कर सामान उठा ले गए मनबढ़, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रंगदारी नहीं देने पर तोड़फोड़ कर सामान उठा ले गए मनबढ़, केस दर्ज
विज्ञापन
चौरीचौरा का मामला, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरदार नगर। चौरीचौरा में जमीन पर निर्माण कर रहे भूमि स्वामी से मनबढ़ों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर मनबढ़ों ने जमीन में बना टीनशेड तोड़ दिया और उसमें रखा सामान उठा ले गए। डुमरी खुर्द निवासी रणधीर प्रताप सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर चौरीचौरा पुलिस दो आरोपियों राजकुमार जायसवाल और संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
रणधीर प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम सभा शत्रुधनपुर में गाटा संख्या 165 में 12 एयर भूमि उषा देवी पत्नी रामदयाल निषाद से एक वर्ष पूर्व बैनामा कराया था। जमीन पर टीन शेड था और उसमें सामान भी रखा था। आरोप है कि शत्रुधनपुर निवासी राजकुमार जायसवाल और केवलाडाबर के संदीप जायसवाल ने जमीन पर हो रहा निर्माण कार्य रोक दिया। उन्होंने कहा कि पहले 50 हजार की रंगदारी देनी होगी। वरना निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। यहां जो भी बाहरी आता है, उसे रंगदारी देना होता है। रुपये देने से मना करने पर वे लोग भड़क गए और टीन शेड तोड़ने की धमकी देने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उन्हें डांट-फटकार भगाया और चेतावनी दी। एक सप्ताह पूर्व वही लोग कुछ अज्ञात लोगों के साथ आए और टीन शेड में रखा लोहे का पाइप, एंगल व लोहे का पटिया तथा टीन शेड लगा कुंडी काटकर गिरा दिया। सीमेंट सीट तोड़ दिया और सारा सामान उठा ले गए। इस संबंध में पूछा गया तो गाली देते हुए धमकी देने लगे।