{"_id":"69693242be39923dc402c8d2","slug":"gorakhpur-news-man-wearing-police-uniform-extorts-money-from-doctor-threatens-to-shut-down-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1198972-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस की वर्दी पहन चिकित्सक से रंगदारी, अस्पताल बंद कराने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस की वर्दी पहन चिकित्सक से रंगदारी, अस्पताल बंद कराने की धमकी
विज्ञापन
- फर्जी अधिकारी बनकर रुपये व मुफ्त दवाएं मांगने का आरोप, पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस से की शिकायत
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को अधिकारी बताया और चिकित्सक से रुपये व मुफ्त दवाएं मांगी। आरोप है कि जालसाज युवक बीते करीब एक सप्ताह से नगर के एक अस्पताल संचालक को अस्पताल बंद कराने की धमकी दे रहा है। परेशान चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को पीपीगंज पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार, पीपीगंज नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. परमात्मा मद्धेशिया से नगर का ही एक युवक खुद को पुलिस अधिकारी बताकर संपर्क कर रहा है। आरोप है कि युवक पुलिस की वर्दी पहनकर अपनी फोटो व्हाट्सएप के जरिये भेज रहा है और इसी आधार पर अस्पताल बंद कराने की धमकी देते हुए रुपये की मांग कर रहा है। इसके साथ ही वह मुफ्त दवाएं देने का भी दबाव बना रहा है। चिकित्सक का आरोप है कि शिकायत करने के बाद जालसाज युवक और अधिक भड़क गया और लगातार फोन कर तरह-तरह की धमकियां देने लगा। डॉ. मद्धेशिया ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी युवक के भाई ने उनसे 30 हजार रुपये बिजली बिल जमा करने के नाम पर लिए थे, जिन्हें बाद में हड़प लिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण सिंह का कहना है कि फिलहाल चिकित्सक की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।