फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Man posing as DUDA official and cheating in the name of getting PM residence arrested

Gorakhpur News: डूडा का अधिकारी बन पीएम आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 03:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Man posing as DUDA official and cheating in the name of getting PM residence arrested
गोरखपुर। नगर निगम में डूडा का अधिकारी बनकर लोगों से प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक और आरोपी को रविवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने 50 से 60 लोगों से आवास दिलाने के नाम पर रुपये लेकर ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


नगर निगम में स्थित डूडा विभाग का अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। उनकी पहचान तिवारीपुर इलाके के सिधारीपुर निकट सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी निवासी संतोष कुमार साहनी और कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार इलाके के मिश्रौली निवासी श्यामसुंदर यादव के रूप में हुई। इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगी हुई थी। मामले में महराजगंज जिले के पनियरा इलाके के माधोनगर निवासी राज सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को नगर निगम के पास से उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह अबतक 50 से 60 लोगों से प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बना चुके थे। वह धोखाधड़ी कर अवैध/कूटरचित रसीद व रजिस्ट्रेशन का दस्तावेज बनाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में ऑनलाइन व नकद माध्यम से रुपया लिया गया। सीओ कोतवाली ओंकार तिवारी ने बताया कि जालसाजी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed