फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News Man Ashok Found Dead in Medical College Tank. Ashok's wife had filed a case against him.

UP: नशे में अशोक ने 4 साल पहले किया था हमला, पत्नी ने छोड़ दिया था साथ- खुद की लाश मिली पानी के टंकी में

Sun, 12 Oct 2025 01:54 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 01:54 PM IST
सार

प्रफुल्ल का कहना था कि अशोक व्यापारिक घाटा होने के बाद शराब के लती हो गए थे। नशे की हालत में वह अक्सर मारपीट करते थे, हालांकि तनु ये बात उन लोगों से छिपा जाती थी। चार साल पहले तनु जब अशोक से अलग हो गई तो उन्हें घटना की जानकारी हुई थी। तनु और बेटी ने वर्षों तक मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न झेला।

विज्ञापन
Gorakhpur News Man Ashok Found Dead in Medical College Tank. Ashok's wife had filed a case against him.
कैसे हुई अशोक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया मेडिकल कॉलेज के पानी की टंकी में मिले अशोक के शव के बाद उनकी पत्नी तनु उर्फ अनिता शुक्रवार को शहर पहुंचीं। देर रात पति के शव को राजघाट पर मुखाग्नि दीं। दुर्गाबाड़ी रोड हुमायुंपुर दक्षिणी निवासी तिलक मैरिज हाउस के संचालक तनु के भाई प्रफुल्ल नगरकर ने बताया कि चार साल पहले नशे की हालत में अशोक ने तनु पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

बीच बचाव करने पर बेटी अनुष्का को भी पीटा। तनु ने उस समय महाराष्ट्र के थाणे थाने में केस दर्ज कराया था। पति की हिंसक प्रवृत्ति से परेशान होकर बेटी के साथ अलग किराए के मकान में रहने लगी थीं। वह अक्सर अपने जीवन और बेटी की सुरक्षा को लेकर डर और तनाव में रहती थीं। अशोक की बार-बार की मारपीट और नशे में हिंसा ने तनु के लिए जीवन को असहनीय बना दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवरिया पुलिस अशोक की मौत की खबर लेकर महाराष्ट्र के विश्व कॉम्प्लेक्स चंद्रोदय थाणे स्थित उनके फ्लैट पर पहुंची। जहां मौत की खबर सुनकर शुक्रवार को तनु अकेले शहर पहुंचीं। पोस्टमार्टम के बाद देर रात प्रफुल्ल व उनके साथी अशोक का शव लेकर राजघाट पहुंचे। जहां देर रात तनु ने हिम्मत जुटाई और अपने पति को मुखाग्नि दी।

उनके इस कदम को प्रफुल्ल ने भी समर्थन दिया और अशोक के कर्मकांड को न्याय के दायरे में लाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

Gorakhpur News Man Ashok Found Dead in Medical College Tank. Ashok's wife had filed a case against him.
एंबुलेंस में बैठा अशोक और पानी की टंकी जिसमें मिली थी उसकी लाश - फोटो : अमर उजाला
प्रफुल्ल का कहना था कि अशोक व्यापारिक घाटा होने के बाद शराब के लती हो गए थे। नशे की हालत में वह अक्सर मारपीट करते थे, हालांकि तनु ये बात उन लोगों से छिपा जाती थी। चार साल पहले तनु जब अशोक से अलग हो गई तो उन्हें घटना की जानकारी हुई थी। तनु और बेटी ने वर्षों तक मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न झेला।
 

आज होगा शांति पाठ और हवन
प्रफुल्ल ने बताया कि बहनोई अशोक की मौत के बाद उनके पैतृक निवास से ही सारे कर्मकांड किए जाएंगे। रविवार को शांतिपाठ और हवन पूजन का भी आयोजन किया गया है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
 

देवरिया पुलिस ने किया संपर्क, सोमवार को दर्ज होंगे बयान
प्रफुल्ल ने बताया कि शनिवार दोपहर देवरिया पुलिस ने तनु का बयान दर्ज करने के लिए उनके संपर्क किया था। उस दौरान उन्होंने शांतिपाठ व अन्य कर्मकांड का हवाला देते हुए सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए आने की बात कही है। सोमवार को वह तनु के साथ देवरिया के कोतवाली थाने में बयान दर्ज कराने जाएंगे।
 

बहनोई को किराया देकर किया था रवाना
प्रफुल्ल ने बताया कि अशोक का उनकी बहन तनु से रिश्ता टूट चुका था। दोनों अलग अलग रह रहे थे। ऐसे में जब वह अचानक घर पहुंचे तो वह आश्चर्यचकित हो गए। महाराष्ट्र जाने के लिए किराए देने के साथ ही स्टेशन तक ई रिक्शा भी तय किया था। इसके बाद वह देवरिया कैसे पहुंचे। उन्हें नहीं पता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed