{"_id":"68151cbd3450dc702d00acd4","slug":"gorakhpur-news-main-selection-exam-for-admission-in-sports-college-from-may-5-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-922689-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए मुख्य चयन परीक्षा पांच मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए मुख्य चयन परीक्षा पांच मई से
विज्ञापन
परीक्षा पांच से 10 मई तक अलग-अलग जगह पर होगी
गोरखपुर। स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए मुख्य चयन परीक्षा पांच मई से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स काॅलेज सोसाइटी, लखनऊ के अधीन संचालित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर व मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स काॅलेज में शैक्षिक सत्र 2025-26 में रिक्त 275 सीटों को भरा जाएगा। खेल विभाग परीक्षा की तैयारी में जुट गया है।
16 से 27 अप्रैल तक चली प्रारंभिक चयन में 11 खेलों में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी और तैराकी में बालक वर्ग के खिलाड़ियों व हाकी, जिमनास्टिक, कुश्ती, वालीबाल व बैडमिंटन में कुल 1838 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी मुख्य चयन परीक्षा में निर्धारित तिथियों में सुबह आठ बजे उपस्थित होकर प्रतिभाग करेंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि निर्धारित तिथि के तहत वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर में पांच व छह मई को जिमनास्टिक बालक-बालिका, सात व आठ मई को कुश्ती बालक-बालिका तथा नौ व 10 मई को जूडो केवल बालिका वर्ग के लिए मुख्य चयन परीक्षा होगी।
विज्ञापन
इसी तरह गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ में पांच व छह मई को एथलेटिक्स बालक वर्ग व वाॅलीबाल बालक-बालिका, सात व आठ मई को फुटबाल बालक वर्ग, हाकी बालक-बालिका तथा नौ व 10 मई को क्रिकेट बालक वर्ग बैडमिंटन बालक-बालिका के लिए तथा मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स काॅलेज इटावा सैफई में पांच व छह मई को तैराकी केवल बालक वर्ग तथा सात व आठ मई को कबड्डी केवल बालक वर्ग के लिए मुख्य चयन परीक्षा होगी।