फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Main accused of murderous attack on painter in custody

Gorakhpur News: पेंटर पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी हिरासत में

Wed, 02 Jul 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Main accused of murderous attack on painter in custody
परिवार ने जताई एनकाउंटर की आशंका
विज्ञापन

गोरखपुर। हरदिया गांव के गाड़ी पेंटर रहमतुल्लाह अंसारी पर जानलेवा हमले के मामले में गीडा पुलिस ने मुख्य आरोपी मोमिन खान को सोमवार सुबह लखनऊ से हिरासत में ले लिया है। परिजन थाने पहुंचे तो उन्हें वहां वह नहीं मिला जिससे वह सहम गए। मंगलवार को प्रेसवार्ता कर परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस मोमिन का एनकाउंटर कर सकती है।

रविवार रात गीडा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मामले में सूत्रों के अनुसार सोमवार को घटना के मुख्य आरोपी मोमिन खान को गीडा पुलिस ने लखनऊ से दबोच लिया। पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन परिवार का दावा है कि वह थाने पहुंचने के बावजूद मोमिन को नहीं देख सके। पकड़े जाने की सूचना जब मोमिन के पिता ईशा खान को मिली तो वह सोमवार दोपहर गीडा थाने पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि मोमिन को थाने नहीं लाया गया है। इसके बाद ईशा खान ने जिले के आला अधिकारियों को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। मंगलवार को परिवार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उन्हें आशंका है कि पुलिस मोमिन का फर्जी मुठभेड़ कर सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed