{"_id":"6891129de885d584cb046cb8","slug":"gorakhpur-news-magistrate-statement-of-retired-air-force-personnel-recorded-repeated-the-allegations-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1026313-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी का मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज, आरोपों को दोहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी का मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज, आरोपों को दोहराया
विज्ञापन
वाहन चोरी के मामले में रायबरेली जेल में बंद मास्टरमाइंड कमालुद्दीन को वारंट बी पर शहर लाने की तैयारी
गोरखपुर। अपहरणकर्ताओं की चंगुल से छूटे शाहपुर निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल का पुलिस ने सोमवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराया। जहां उन्होंने बदमाशों पर लगाए गए आरोपों को दोहराया। साथ ही पुलिस ने चोरी के एक पुराने मामले में रायबरेली जेल में बंद मास्टरमाइंड कमालुद्दीन को पूछताछ के लिए वारंट बी पर शहर लाने की तैयारी कर रही है। पुलिस जल्द ही इसके लिए कोर्ट में अर्जी देगी।
25 जुलाई को रेलवे स्टेडियम जाते वक्त कौवाबाग अंडरपास के पास दो कार सवार सात बदमाशों ने अशोक का अपहरण कर उनकी पत्नी डॉ. सुषमा जायसवाल से मोबाइल पर फिरौती की मांग की थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 15 घंटे में ही अशोक को खोजकर बेलघाट निवासी करुणेश दुबे, सिकरीगंज निवासी श्याम सुंदर उर्फ गुड्डू यादव व बकुसड़ निवासी जनार्दन गौड़ को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मास्टरमाइंड कमालुद्दीन समेत चार आरोपी मौके से भाग निकला था। इधर, पुलिस टीम का दबाव बढ़ता देख मास्टरमाइंड कमालुद्दीन ने बीते 29 जुलाई को वाहन चोरी के एक पुराने मामले में रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सोमवार को पीड़ित का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने अपने साथ हुई वारदात की कहानी को मजिस्ट्रेट के सामने भी दोहराया है। इसके साथ ही रायबरेली जेल में बंद मास्टरमाइंड को भी वारंट बी पर लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
--
मास्टरमाइंड का एक और साथी पुलिस की राडार पर, जल्द होगा पर्दाफाश
एसपी सिटी ने बताया कि मास्टरमाइंड कमालुद्दीन के एक साथी की लोकेशन मिली है। पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही अपहरण की असल वजह से पर्दा उठ सकेगा। जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।