फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Magic driver's body found in trunk under suspicious circumstances

Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मैजिक चालक का डिकी में मिला शव

Mon, 23 Dec 2024 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Magic driver's body found in trunk under suspicious circumstances
गुलरिहा। नहर के पास एक फल की दुकान के सामने मैजिक गाड़ी चालक का शव डिकी में संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस ने शव की पहचान सराय गुलरिहा के मनोज (41) के रूप में की। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं चलने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि मौत का कारण पता नहीं चल पाया है, शरीर पर कहीं गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सराय गुलरिहा निवासी मनोज पिछले 20 वर्षों से गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। भाई सनोज ने बताया कि शनिवार शाम गाड़ी लेकर मनोज घर से निकले थे। देर रात घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू की गई। इधर, पुलिस की जांच में गुलरिहा बाजार नहर पुल के पास एक सीसीटीवी कैमरे फुटेज मिला है। इसमें दिख रहा है कि शाम 6:42 बजे एक मैजिक गाड़ी फल की दुकान और बाइक में आकर टक्कर मार रही है। इसके बाद कुछ लोगों की भीड़ एकत्रित हो जाती है। कुछ लोग मनोज को पीछे डिकी में लादते हुए भी दिख रहे हैं। वहीं परिजनों का आरोप है कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे मां काली फल एवं सब्जी विक्रेता की दुकान और बाइक में मैजिक से ठोकर लग गई। इसके बाद कुछ युवक मनोज को गाड़ी से खींचकर रोड पर पीटकर गाड़ी की डिकी में छोड़ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मनोज के तीन बच्चे बबली (15) वर्ष, शालू (13) वर्ष व हिमांशु (11) वर्ष है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed