फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Magic collided with a parked dumper, five teachers of a private school injured

Gorakhpur News: खड़े डंपर में भिड़ी मैजिक, निजी स्कूल के पांच शिक्षक घायल

Sun, 17 Aug 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Magic collided with a parked dumper, five teachers of a private school injured
कोनी फोरलेन तिराहे पर हुआ हादसा, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
विज्ञापन

एम्स/जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कोनी फोरलेन तिराहे के पास शनिवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। हादसे में मैजिक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल कुशीनगर के एक निजी विद्यालय के शिक्षक बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कडजहा की ओर से आ रही मैजिक जैसे ही शाम करीब पांच बजे कोनी तिराहे के पास पहुंची, तभी पहले से खड़े डंपर में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक चालक और आगे बैठे एक यात्री वाहन में बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची जगदीशपुर पुलिस ने गैस कटर की मदद से दोनों को बाहर निकाला। हादसे के बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल एम्स अस्पताल भिजवाया गया, जिसमें एक महिला समेत चार की हालत गंभीर बनी हुई है। एम्स पुलिस के अनुसार हादसे में घायल हुए लोग कुशीनगर जिले के तमकुही ब्लॉक के हरपुर बेलही गांव में संचालित एमके अकादमी में अध्यापक हैं। अमीषा, शिखा, खुशबू और सावन ओझा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं, प्रतीक, प्रेरणा और अवधेश को हल्की चोट लगी है। अमीषा और खुशबू दार्जिलिंग की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed