{"_id":"679be55f54bde68405001ef6","slug":"gorakhpur-news-madrasa-board-examinations-will-be-held-at-seven-centres-1210-candidates-will-appear-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1046-824296-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सात केंद्रों पर होंगी मदरसा बोर्ड परीक्षाएं, 1210 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सात केंद्रों पर होंगी मदरसा बोर्ड परीक्षाएं, 1210 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
केंद्रों पर जिलाधिकारी ने लगाई मुहर, 17 फरवरी से शुरू होकर 22 तक चलेगी परीक्षा, दो पालियों में होगा आयोजन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड लखनऊ ने अरबी-फारसी की वार्षिक परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची तय कर दी गई है। विभाग की ओर से प्रस्तावित सात केंद्रों पर जिलाधिकारी ने अपनी स्वीकृति दे दी है। पहली परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 22 फरवरी को इसका समापन होगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि इस परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर 40 मदरसों के 1210 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर, गोरखनाथ, नोवाइस एकेडमी जंगल माघी भटहट, मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया, इमामबाड़ा दीवान बाजार, मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर, मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम असौजी बाजार, एसपी इंटर कॉलेज ममुआ मधुपुर और मदरसा अरबिया शमसुल उलूम सिकरीगंज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की तरफ से जारी वार्षिक परीक्षा 2025 की समय सारिणी के अनुसार, मुंशी और मौलवी की परीक्षा पहली पाली में होगी, जबकि आलिम की परीक्षा के लिए दूसरी पाली का समय तय किया गया है।