{"_id":"66e6215ffdca9b4ce30529b5","slug":"gorakhpur-news-lucknow-winner-in-kho-kho-gorakhpur-winner-in-kabaddi-gorakhpur-news-r-7-1-lko1038-685452-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खो-खो में लखनऊ, कबड्डी में गोरखपुर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खो-खो में लखनऊ, कबड्डी में गोरखपुर विजेता
विज्ञापन
रायबरेली। अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को खो-खो का फाइनल मैच 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ व 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के बीच हुआ। इसमें 35वीं वाहिनी लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोंडा को पटकनी देकर मैच अपने नाम किया व शील्ड पर कब्जा कर लिया।
कबड्डी की शील्ड 2023 की भांति इस बार भी 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर ने अपने पास रखी। फेंसिंग प्रतियोगिता की शील्ड 11वीं वाहिनी सीतापुर ने अपने नाम की। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शील्ड पर कब्जा जमाया।
25वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक राजेश कुमार सक्सेना ने प्रतियोगिता का समापन बहुउद्देशीय सभागार में किया। उन्होंने विजेता टीमों को शील्ड प्रदान की। इस मौके पर शिविरपाल त्रिलोकी नाथ यादव, वाहिनी चिकित्सा अधिकारी डॉ, विपिन गुप्ता, सूबेदार सैन्य सहायक रामबड़ाई यादव, सहायक शिविरपाल वेदव्यास पांडेय मौजूद रहे।