फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Low voltage and tripping are disturbing the sleep of consumers

Gorakhpur News: लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग उड़ा रही उपभोक्ताओं की नींद

Thu, 19 Jun 2025 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Low voltage and tripping are disturbing the sleep of consumers
-पादरी बाजार में मंगलवार रात में हुई लो-वोल्टेज की समस्या
विज्ञापन

-अन्य क्षेत्रों में भी रात में फाॅल्ट से बढ़ी समस्या

गोरखपुर। शहर व देहात के कुछ क्षेत्रों में बार-बार हो रही ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता पेरशान हैं। वहीं, कुछ जगहाें पर बार-बार लो-वोल्टेज होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूं कहें कि लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग उपभोक्ताओं की नींद उड़ा रही है।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण प्रथम के पादरी बाजार में मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे के आस-पास लो-वोल्टेज की समस्या आ गई। इससे रात में नींद लेने की तैयारी कर रहे उपभोक्ताओं के बिजली के उपकरण धीरे चलने लगे। वह गर्मी से बेहाल होकर बाहर आ गए व बिजली उपकेंद्र पर फोन करने लगे। बिजली उपकेंद्र से पता चला कि जंपर कटा है जिसे अभी सही कर लिया जाएगा। रात लगभग 12:15 के आस-पास इसे सही किया गया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली, लेकिन रात 3:30 बजे के आस-पास फिर बिजली चली गई, जिससे सुबह उपभोक्ताओं को पानी की परेशानी होने लगी। सुबह बिजली ट्रिप करती रही। बार-बार आने-जाने से उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति अनवरत बहाल हो सकी। पादरी बाजार निवासी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि रात में फॉल्ट होने पर यहां के बिजली के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। इससे परेशानी होती है। पता नहीं चलता है कि बिजली कैसे खराब हुई है व कब आएगी।
विज्ञापन

पादरी बाजार के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात में जंपर कटने से लो-वोल्टेज हुआ था। वहीं सुबह 3:30 बजे बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी जिसे सही कर लिया गया है। इसी तरह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी बुधवार को छोटे-छोटे फॉल्ट की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed