{"_id":"68c33cb73b8eda0336034653","slug":"gorakhpur-news-low-marks-in-internal-examination-vice-chancellors-office-surrounded-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1068150-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आंतरिक परीक्षा में मिले कम अंक, कुलपति कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आंतरिक परीक्षा में मिले कम अंक, कुलपति कार्यालय घेरा
विज्ञापन
नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज के बीएससी कृषि के छात्रों ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर। नेशनल पीजी कॉलेज के बीएससी कृषि के छात्रों ने बृहस्पतिवार को कुलपति कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलपति सचिवालय में भी किसी को आने-जाने नहीं दिया। छात्र एक पेपर में लगभग 80 से 90 विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण करने का आरोप लगा रहे थे। कुलपति की तरफ से एक सप्ताह में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर छात्र लौट गए।
मालूम हो कि, नेशनल पीजी कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व डीडीयू के छात्रनेता आदित्य शुक्ल के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी छात्र कुलपति से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे। प्रदर्शन के दौरान वे कुलपति कार्यालय के गेट पर ही बैठ गए, जिससे आवाजाही बंद हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे। बाद में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
छात्रनेता आदित्य शुक्ल ने बताया कि नेशनल पीजी कॉलेज के बीएससी कृषि के द्वितीय सेमेस्टर के ज्यादातर छात्रों को एक ही विषय एक्सटेंशन एजुकेशन में बहुत कम अंक मिले हैं। इससे लगभग 80से 90 छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण मिले हैं। उन्होंने छात्रहित में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
इस दौरान अतुल सिंह, राजवीर सिंह, रिशु दुबे, दिव्यांशु त्रिपाठी, प्रशांत पांडेय, ऋषभ सिंह, शिवम यादव, अनिकेत दुबे आदि छात्र मौजूद रहे।