{"_id":"68e8228c564b420b060d875b","slug":"gorakhpur-news-looms-for-powerloom-weavers-will-run-on-solar-energy-new-facility-will-be-available-soon-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1097522-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पावरलूम बुनकरों के लिए सोलर ऊर्जा से चलेगा करघा, जल्द मिलेगी नई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पावरलूम बुनकरों के लिए सोलर ऊर्जा से चलेगा करघा, जल्द मिलेगी नई सुविधा
विज्ञापन
मंत्री राकेश सचान ने दिया आश्वासन, समस्याओं का जल्द होगा समाधान
गोरखपुर। दो किलोवाट से 25 किलोवाट तक के कनेक्शनधारी पावरलूम बुनकरों के लिए सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। योजनान्तर्गत ऑफ-ग्रिड (लीथियम बैटरी सहित) एवं ऑन-ग्रिड (बैटरी रहित) सोलर संयंत्र लगाने के विकल्प दिए जाएंगे। बुनकर व्यक्तिगत रूप से, समिति या यूनिट के माध्यम से सोलर संयंत्र क्रय कर सकेंगे।
ये जानकारी सर्किट हाउस सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम तथा हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने दी। वे गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के पावरलूम बुनकर प्रतिनिधियों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना की समीक्षा कर रहे थे।
इस दौरान बुनकरों की ओर से बताई गई समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से सामान्य पावरलूम बुनकरों को सोलर प्लांट की कुल लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, जिसमें संयंत्र लागत, यूपीनेडा की तीन प्रतिशत आय एवं जीएसटी शामिल होगा।
विज्ञापन
शेष 50 प्रतिशत धनराशि लाभार्थी को स्वयं या बैंक ऋण के माध्यम से देनी होगी। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति के बुनकरों को 75 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।
बैठक में प्रमुख सचिव अनिल सागर, आयुक्त एवं निदेशक के. विजयेन्द्र पांडीयन, संयुक्त आयुक्त पीसी ठाकुर, सहायक आयुक्त मऊ और गोरखपुर सहित बस्ती व आजमगढ़ मंडल के पावरलूम बुनकर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।