फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Long distance night buses will be reduced in fog.

Gorakhpur News: कोहरे में कम की जाएंगी लंबी दूरी की रात्रिकालीन बसें

Fri, 20 Dec 2024 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Long distance night buses will be reduced in fog.
गोरखपुर। सर्दियों में सड़कों पर रात में कोहरे से परेशानियां होती हैं। इसको लेकर परिवहन निगम रात में चलने वाली लंबी दूरी की बसों की संख्या को कम करेगा। वर्तमान में दिल्ली, लखनऊ, कानपुर इत्यादि के लिए लंबी दूरी की लगभग 60 से ज्यादा बसें चलाई जा रही हैं। कोहरा में इसे घटाकर 30 से 35 के आसपास कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रात में बसों की रफ्तार को कम करने का भी निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा कोहरा होने पर बसों को निकट के पेट्रोल पंप, टोल प्लाजा व ढाबे के पास रोकने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे में रात में यात्री कम यात्रा करते हैं। सड़क पर विजिबिलिटी ज्यादा होने पर ही बसें आगे जा सकेंगी। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर एक बस में अतिरिक्त ड्राइवरों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। इससे कोहरे में यात्री खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed