फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Link Expressway will be inaugurated in the new year

Gorakhpur News: नए साल में लिंक एक्सप्रेस वे का होगा उद्घाटन

Fri, 27 Dec 2024 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Link Expressway will be inaugurated in the new year
गोरखपुर। पूर्वाचल लिंक एक्सप्रेस-वे के नए साल में उद्घाटन की तैयारी है। गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाले करीब 91 किमी लंबे इस लिंक एक्सप्रेस वे के शुरू हो जाने से गोरखपुर के अलावा संतकबीरनगर के लोगों के लिए लखनऊ से लेकर आगरा या दिल्ली की राह और आसान हो जाएगी और करीब साढ़े तीन घंटे में ही लखनऊ पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस वे का 98 प्रतिशत काम पूरा होने के साथ वाहनों का आवागमन भी होने लगा है। योगी आदित्यनाथ सरकार नए साल में लिंक एक्सप्रेसवे पर आवागमन की पूर्ण सुविधा के साथ इसका औपचारिक लोकार्पण करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर बाईपास एनएच- 27 ग्राम जैतपुर के पास से प्रारंभ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जनपद आजमगढ़ के सालारपुर में समाप्त हो रहा है। 91.35 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे की कुल लागत 7283.28 करोड़ रुपये (भूमि अधिग्रहण पर व्यय समेत) है। इससे जनपद गोरखपुर, आंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ सीधे तौर पर लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की ऑफिशियल वेबसाइट पर 23 दिसंबर तक की जानकारी के अनुसार, लिंक एक्सप्रेसवे का 98 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एक्सप्रेसवे पर कुल प्रस्तावित 343 संरचनाओं में से 337 बन चुके हैं। अन्य का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed