{"_id":"684dd10e456d9ba0220b9f29","slug":"gorakhpur-news-link-expressway-inauguration-ceremony-will-be-held-in-salarpur-and-bhagwanpur-on-june-20-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-970999-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक एक्सप्रेस-वे : 20 जून को सालारपुर और भगवानपुर में होगा लोकार्पण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक एक्सप्रेस-वे : 20 जून को सालारपुर और भगवानपुर में होगा लोकार्पण समारोह
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी का काफिला आजमगढ़ के सालारपुर में उद्घाटन के बाद एक्सप्रेस-वे से आएगा भगवानपुर
भगवानपुर में उद्घाटन समारोह के बाद गोरखनाथ मंदिर आएंगे सीएम
21 तारीख को आयुष विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी लेंगे
गोरखपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस का उद्घाटन अब 20 जून को आजमगढ़ के सालारपुर और गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा पर होगा। मुख्यमंत्री योगी का काफिला सालारपुर में उद्घाटन के बाद एक्सप्रेस-वे से होता हुआ भगवानपुर टोल प्लाजा पहुंचेगा। 21 तारीख को मुख्यमंत्री भटहट के पिपरी में बने आयुष विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण कर उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण पहले 31 दिसंबर और फिर 30 मार्च को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, काम अभी भी पूरा नहीं पाया है, फिर भी सुरक्षा उपायों के साथ इसे आवागमन के लिए खोला जा रहा है। पहले इसके उद्घाटन की तारीख 17 जून प्रस्तावित थी, लेकिन मुख्यमंत्री के पहले से कई कार्यक्रम तय होने की वजह से अब उद्घाटन की तारीख 20 जून तय की गई है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
प्रशासनिक सूत्र ने बताया कि सालारपुर में उद्घाटन के बाद सीएम का काफिला एक्सप्रेस-वे से ही गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा पहुंचेगा। यहां उद्घाटन के बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर आएंगे। 21 जून को मुख्यमंत्री भटहट के पिपरी में बने आयुष विश्वविद्यालय जाएंगे। 30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों इसका लोकार्पण होना है। वे लोकार्पण से पहले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।