फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Link Expressway: Barricading at interchange... traffic problems

लिंक एक्सप्रेस-वे : इंटरचेंज पर बैरिकेडिंग... आवागमन में दिक्कत

Sun, 22 Jun 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Link Expressway: Barricading at interchange... traffic problems
उद्घाटन के दूसरे दिन सामान्य नहीं हो पाया आवागमन
विज्ञापन


उनवल। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का शुक्रवार को उद्घाटन तो हो गया, लेकिन शनिवार शाम पांच बजे तक सामान्य आवागमन शुरू नहीं हो सका। इसका कारण इंटरचेंज पर बैरिकेडिंग लगा होना है। स्थानीय लोग सुविधा के अनुसार अभी वाहन इस पर चला रहे हैं। लंबी दूर के वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। लिंक एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा एक जुलाई से आरंभ होंगे।
गोरखपुर से लखनऊ और वाराणसी की राह आसान बनाने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। यूपीडा की तरफ से बताया गया था कि एक्सप्रेस-वे के दोनों छोर में कार्यक्रम स्थल होने की वजह से शुक्रवार के बजाय इस रूट पर शनिवार सुबह से आवागमन सामान्य हो जाएगा। लेकिन शाम तक भी ऐसा नहीं हो सका। वजह रही कि पूरी सड़क पर इंटरचेंज (एक्सप्रेस-वे से चढ़ने-उतरने वाली जगह) व टोल प्लाजा पर जो बैरिकेडिंग लगाई गई है, उसे अभी तक हटाया ही नहीं गया है। इंटरचेंज वाले रास्तों को सीमेंटेड डिवाइडर लगाकर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

---
एक जुलाई से शुरू होगा टोल प्लाजा
पूरी तरह से प्रवेश नियंत्रित इस एक्सप्रेस-वे पर अभी कोई टोल प्लाजा शुरू ही नहीं हुआ है। हालांकि यूपीडा के अफसरों का दावा है कि टोल प्लाजा के लिए एजेंसी चयनित कर ली गई है। भगवानपुर टोल प्लाजा पर शनिवार को भी बैरिकेडिंग लगी थी। स्थानीय वाहन बैरिकेडिंग के दोनों तरफ से बची थोड़ी सी जगह से निकल रहे थे। इससे हादसों का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोग बोले-

सड़क के उद्घाटन के बाद भी पत्थर लगाकर रास्ता बंद किया गया है। गाड़ियां एक ही तरफ से चढ़-उतर रही हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इसलिए अभी विशेष सतर्कता बरतनी होगी।
रामजी, सरया
--
उद्घाटन के साथ ही अफसर भी गायब हो गए। जबकि सबको पता है कि इस पर हाईस्पीड गाड़ियां चलेंगी। ऐसे में पत्थर लगाकर रास्ता अवरुद्ध करना गलत है। इसे उद्घाटन के बाद ही खोला जाना चाहिए था।

गजाधर गौड़, सरया
----
कोट-
उद्घाटन के बाद से ही सड़क सामान्य आवागमन के लिए खोल दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर लगे पंडाल शुक्रवार देर शाम तक हटवाए गए थे। टोल प्लाजा के लिए एजेंसी चयनित कर ली गई है। एक जुलाई से इस सड़क पर टोल की वसूली होगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूला जा रहा है। अगर कहीं बैरिकेडिंग लगी होगी है तो उसे पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से लगाया होगा।

- पीपी वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed