फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Letter from PMO creates stir in police department

Gorakhpur News: पीएमओ से आए पत्र से पुलिस महकमे में हड़कंप, आतंकी संगठनों से जुड़ाव की थी सूचना

Thu, 16 Oct 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 02:11 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह पत्र गोरखपुर पुलिस विभाग को भेजा गया है। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच गोपनीय तरीके से शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस पत्र की सत्यता की जांच में जुटे हैं। साथ ही संस्था से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पत्र में दिए गए तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Letter from PMO creates stir in police department
सांकेतिक 

विस्तार

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से आए एक पत्र ने गोरखपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। डाक से पत्र भेजने वाले ने अपने नाम की जगह देशभक्त लिखा है। कैंट क्षेत्र में संचालित एक संस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में कहा गया है कि संस्था विदेश भेजने के नाम पर युवकों को दुबई भेजती है। वहां से आतंकी संगठनों तक पहुंचा देती है।

विज्ञापन


पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि संस्था का संचालक किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से यह संस्थान चला रहा है और दुबई में एक कंपनी भी रजिस्टर करा रखी है। वह नेपाल के रास्ते दुबई आता-जाता रहता है। खुद को भारत सरकार के समक्ष एनआरआई के रूप में पेश करता है।
विज्ञापन


यहीं नहीं संस्था फ्री वीजा और टिकट का लालच देकर युवाओं को विदेश भेजती है, लेकिन कुछ युवकों को दुबई में नौकरी दिलाने के बजाय आतंकी संगठनों के हवाले कर दिया जाता है। पत्र में यह भी दावा किया गया है कि संस्था के बिहार के सिवान और पटना जिलों में भी कार्यालय खुले हैं और इस कार्य में विदेश मंत्रालय के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह पत्र गोरखपुर पुलिस विभाग को भेजा गया है। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच गोपनीय तरीके से शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस पत्र की सत्यता की जांच में जुटे हैं। साथ ही संस्था से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पत्र में दिए गए तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ऐसा कोई पत्र संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ आता है तो उसकी जांच की जाएगी:राजकरन नय्यर, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed