{"_id":"673cfb33d68a45cad5007716","slug":"gorakhpur-news-lesson-from-jhansi-employees-will-be-trained-in-brd-medical-college-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-752655-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: झांसी से सबक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: झांसी से सबक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित
विज्ञापन
गोरखपुर। झांसी मेडिकल कॉलेज की घटना से सबक लेते हुए शासन ने अन्य मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में कर्मचारियों को आग से बचाव के उपायों के लिए प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इस संबंध में चर्चा की गई।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल, बाल रोग संस्थान और सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक के कर्मचारियों को जल्द ही इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर मॉक ड्रिल का भी आयोजन होगा।
झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से मासूमों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों की समीक्षा शुरू की है। मंगलवार दोपहर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पतालों के संसाधन और आग से बचाव के उपायों की जानकारी ली गई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार और एसआईसी डॉ. कंचन ने इस मीटिंग में भाग लिया। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के लिए अब तक किए गए उपायों की जानकारी देने के साथ ही भविष्य की जरूरत पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कर्मचारियों के प्रशिक्षण की भी बात हुई। जल्द ही कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे कि हर कर्मचारी को आपात स्थिति से निपटने की जानकारी हो।