फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Leopard seen again at night after four days..children did not go to school, there is silence in the streets

Gorakhpur News: चार दिन बाद रात में फिर दिखा तेंदुआ..स्कूल नहीं गए बच्चे गलियों में सन्नाटा

Fri, 01 Aug 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Leopard seen again at night after four days..children did not go to school, there is silence in the streets
जहां पर सीसीटीवी कैमरे में दिखा हैं उसी के सामने वन विभाग ने पिंजरा लगाया हैं।
मोहनापुर में सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने की कांबिंग
विज्ञापन


पादरी बाजार (गोरखपुर)। चार दिन पहले मोहनापुर इलाके में देखा गया तेंदुआ अभी भी रात में घूम रहा है। बुधवार की देर रात उसे टहलते देखा गया, सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की फुटेज आई है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इलाके के लोग दहशत में हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को भी वन विभाग की टीम कांबिंग करती रही पर सफलता नहीं मिली। उधर, लोगों ने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया और वे स्कूल भी नहीं जा रहे हैं।

मोहनापुर में सबसे पहले सोमवार भोर में तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग की टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थीं लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं दिखा। इसी बीच बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा। एक प्राइवेट स्कूल रोड पर तेंदुए की चहल-कदमी अजय यादव के मकान में लगे सीसीटीवी में कमरे में कैद हुई है। इसके अलावा बुधवार की रात आठ बजे के करीब मोहनापुर के पश्चिम एक किलोमीटर दूर काशीपुरम कॉलोनी में एक महिला ने तेंदुए को देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम रात में सर्च ऑपरेशन भी चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को दहशत की वजह से काशीपुरम चौराहे पर दुकानें बंद रहीं। गली में भी सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर टीम के साथ ड्रोन कैमरा और सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

--
रैंप पर तेंदुए को देखकर मचाया शोर
काशीपुरम कॉलोनी की अनुपमा ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे करीब बिजली गुल थी। इसी दौरान गेट के रैंप पर तेंदुए को देखकर शोर मचाया आसपास के लोग जुटे तो वह भाग गया। काशीपुरम के पप्पू सिंह, दीपू यादव ने बताया कि रात से डर का माहौल है। सुबह कई लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वहीं, चौराहे पर कई दुकानें बंद रहीं। लोगों ने कहां की उनके मोहल्ले में अधिकांश पोल पर लाइट नहीं है जिससे रात के समय सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पोल पर नहीं है स्ट्रीट लाइट
मोहनापुर मोहल्ले के लोगों ने कहा कि किसी भी पोल पर लाइट नहीं है। जबकि इस मोहल्ले को नगर निगम आए ढाई साल हो गए। कई बार स्थानीय पार्षद से शिकायत भी की गई। लेकिन लाइटें नहीं लगवाई गईं। इसी तरह वार्ड के अधिकतर पोल पर अभी भी लाइटें नहीं हैं जिससे आसपास के क्षेत्रों में रात होते ही अंधेरा पसर जाता है। तेंदुआ रात में ही निकल रहा है लेकिन अंधेरा होने की वजह से उसे कोई देख नहीं पा रहा। इससे लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।
--
किशोरी ने देखा तेंदुआ
मोहनापुर में सड़क पर किनारे एक परिवार गाय-भैंस पालन करता है। वहां एक किशोरी भोर में 3:30 के करीब घर के बाहर मोबाइल पर गेम खेल रही थी। इसी दौरान तेंदुए को देखकर शोर मचाया। मां से यह बात बताई तभी से पूरा परिवार डरा हुआ है।
--
कुत्ते और सियार को शिकार बना रहा तेंदुआ
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में कुछ कुत्ते कम हो गए हैं। बताया जा रहा है मोहनापुर में बहुत सारे खाली प्लॉट हैं। इसमें चार से पांच फीट की बाउंड्री है और झाड़ियां उगी हुई हैं। आशंका है कि तेंदुआ दिन में इसी में रह रहा है और कुत्ते एवं सियार को अपना शिकार बना रहा है। दिन में वह आराम करने के बाद रात के अंधेरे में टहलने के लिए निकल रहा है।

--
वन विभाग की टीम कर रही जागरूक
वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में लगी हुई है। इसके लिए तीन जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं। पिंजरे में बकरी को भी बांधा गया है ताकि तेंदुआ उसका शिकार करने के बहाने उसमें आ जाए। इसके अलावा इलाके में पुराने मकान और झाड़ियों में भी टीमें तलाश में जुटी हैं। साथ ही वन विभाग की टीम लोगों को भी जागरूक कर रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि वे रात में घर से बाहर न निकलें। बच्चों को बाहर न भेजें। वहीं, रात में यदि निकलना है तो ग्रुप में निकले और साथ में टॉर्च रखें। शोर सुनकर तेंदुआ पास नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed