{"_id":"6898f830a630388bc50acc23","slug":"gorakhpur-news-legacy-waste-becomes-an-obstacle-in-the-construction-of-ekla-baghagada-ring-road-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1032832-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एकला-बाघागाड़ा रिंग रोड निर्माण में लिगेसी वेस्ट बना बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एकला-बाघागाड़ा रिंग रोड निर्माण में लिगेसी वेस्ट बना बाधा
विज्ञापन
एकला बांध -बाघागाड़ा रिंग रोड निर्माण के लिए मलबा हटाया जाएगा
8.17 करोड़ रुपये से चल रहा है एकला बांध-बाघागाड़ा रिंग रोड निर्माण
गोरखपुर। शहर के एकला बांध-बाघागाड़ा फोरलेन रिंग रोड निर्माण की राह में लिगेसी वेस्ट (ठोस कचरा) बाधा बन गया है। वर्ष 2023 में ही नगर निगम ने वर्षों से डंप किए गए कचरे के पहाड़ को फ्रेश वेस्ट बायो ट्रामल प्लांट के माध्यम से निस्तारित कर दिया था। लेकिन निस्तारित कचरा में प्लास्टिक की बड़ी मात्रा में होने से यहां सीसी रोड बनाना मुश्किल है।
निर्माण का ठेका लेने वाली फर्म प्रभा कंस्ट्रक्शन को एकला बांध की दोनों पटरियों पर करीब 500 मीटर से ज्यादा लंबाई में 10 फीट गहराई में दबे लिगेसी वेस्ट को हटा कर वहां मिट्टी भरना होगा। यह काम शुरू भी किया गया लेकिन बारिश के कारण मिट्टी भी नहीं मिल रही, इससे जून माह से ही काम ठप पड़ा है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 8.17 करोड़ रुपये की लागत से अक्तूबर तक निर्माण कार्य को पूरा किया जाना है। शासन से संपूर्ण धनराशि अवमुक्त कर दिया है। यह सड़क दो हिस्सों में बनाई जा रही है। पहला हिस्सा नौसड़ रोड से एकला बांध पर 1100 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा बनेगा। इसके दोनों ओर 1.5 मीटर की इंटरलॉकिंग की जाएगी। यह हिस्सा सीसी बनाया जाएगा। इसी हिस्से में करीब 500 मीटर लंबाई में सिर्फ निस्तारित लिगेसी वेस्ट का मलबा भरा है। दूसरा हिस्सा 1780 मीटर लंबा है जिस पर सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर रहेगी। इस हिस्से को मार्निंग वाॅक के अनुकूल बनाते हुए वहां बेंच, स्ट्रीट लाइट व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
.........
कोट
लिगेसी वेस्ट के कारण सड़क निर्माण का काम रुका हुआ है। मलाबा निकाल कर वहां मिट्टी भरनी होगी, इसके बाद सीसी सड़क बनाई जाएगी।
- दीपक शाह, अवर अभियंता नगर निगम