फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Learning license can be made in CSC too

Gorakhpur News: सीएससी में भी बन सकेगा लर्निंग लाइसेंस

Sat, 22 Mar 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Learning license can be made in CSC too
परिवहन निगम ने जारी की नई व्यवस्था, पहले बिचौलिए करते थे वसूली
विज्ञापन

लाइसेंस के लिए नहीं लगाने होंगे परिवहन विभाग के चक्कर
गोरखपुर। परिवहन विभाग के सभी ऑनलाइन कार्य अब जन सुविधा केंद्र (सीएससी) पर हो सकेंगे। लर्निंग लाइसेंस व कई अन्य सुविधाओं के ऑनलाइन आवेदन के लिए सिर्फ 30 रुपये शुल्क सीएससी को देना होगा। अभी तक साइबर कैफे संचालक व बिचौलिए ऑनलाइन आवेदन के लिए मनमानी रकम वसूल रहे थे। इस नई पहल से लोगों को परिवहन विभाग कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
आरटीओ रामवृक्ष सोनकर ने बताया कि सीएससी डिजिटल सेवा पोर्टल का एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) और एसबीआई-एमओपीएस (पेमेंट गेटवे) को सीएससी वॉलेट से जोड़ दिया गया है। बताया कि जन सुविधा केंद्रों पर परिवहन विभाग की सेवाओं का लाभ लेने के लिए शुल्क तय कर दिया गया है। लोगों को किसी भी सुविधा का सफल ट्रांजेक्शन होने पर प्रति सेवा पर 30 रुपये का भुगतान ही सीएससी संचालक को करना होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा दस्तावेजों की स्कैनिंग, अपलोडिंग, प्रिंटिंग व फोटोकॉपी के लिए अलग से शुल्क देना होगा। प्रति पेज स्कैनिंग/अपलोडिंग के लिए दो रुपये, प्रिंटिंग के लिए प्रति पेज तीन रुपये और फोटोकॉपी के लिए प्रति पेज दो रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। साथ ही जिस सुविधा को चाह रहे हैं, उसके बनवाने की फीस भी अलग से देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

सीएससी पर मिलेंगी ये सुविधाएं
आरटीओ ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से फेसलेस की गई सेवाओं (लर्निंग लाइसेंस,पता बदलना, नाम बदलना, फोटो और हस्ताक्षर बदलना, डुप्लीकेट लाइसेंस जारी करना, डुप्लीकेट डीएल आदि) को सीएससी के जरिये बिना आरटीओ कार्यालय जाए करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed