फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Layout of Saffron City was not approved, bulldozer was used

Gorakhpur News: सैफरन सिटी का नहीं स्वीकृत था ले-आउट, चला बुलडोजर

Sat, 02 Aug 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Layout of Saffron City was not approved, bulldozer was used
पिपराइच इलाके में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जीडीए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) का अभियान जारी है। शुक्रवार को पिपराइच रोड पर ग्राम उनौल में सैफरन सिटी में किए गए प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इसका ले-आउट स्वीकृत नहीं था। अलग-अलग स्थानों पर जीडीए ने करीब 25.50 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की।

शुक्रवार को प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता ज्योति व संजीव तिवारी के साथ प्रवर्तन स्टाफ, जिला प्रशासन से नामित मजिस्ट्रेट और क्षेत्रीय पुलिस बल की टीम पिपराइच क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उनौला में पहुंची। वहां पर मनीष श्रीवास्तव व बबलू सिंह आदि ने लगभग 20 एकड़ में सैफरान सिटी के नाम से प्लॉटिंग की थी। इसका ले-आउट स्वीकृत नहीं था। जीडीए की टीम ने इसे बुलडाेजर से ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही अब्दुल मजीद आदि ने लगभग चार एकड़, देवमणि पांडेय व बालेश्वर ने लगभग 1.50 एकड़ के क्षेत्रफल में बिना ले-आउट स्वीकृत कराए अवैध प्लाटिंग की थी जिसे ध्वस्त कराया गया। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि कुल 25.50 एकड़ क्षेत्रफल की भूमि अवैध प्लाटिंग से मुक्त कराई गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed