फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Land worth crores grabbed in the name of providing loan, case against six

Gorakhpur News: कर्ज दिलाने के नाम पर करोड़ों की जमीन हड़पी, छह पर केस

Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Land worth crores grabbed in the name of providing loan, case against six
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो बिचला टोला का मामला
विज्ञापन

गुलरिहा। थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो बिचला टोला में कर्ज दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने धोखे से जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया और अब रकम व जमीन मांगने पर पीड़ित को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने संजय कुमार साहनी, रेशमा, बृजेश पांडेय समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जंगल एकला नंबर दो बिचला टोला निवासी हरिलाल ने बताया कि सराय गुलरिहा निवासी संजय कुमार साहनी ने कर्ज दिलवाने के बहाने उसके हिस्से की 0.703 हेक्टेयर जमीन अपनी पत्नी रेशमा, बृजेश पांडेय निवासी सुभाषचंद्र बोस नगर गोरखनाथ व तीन अज्ञात लोगों के नाम बैनामा करा लिया। बैनामें में कई फर्जी चेक का उल्लेख भी किया गया है। हरिलाल का कहना है कि उनके वृद्ध माता-पिता और छोटे बच्चों के पालन-पोषण का एकमात्र सहारा यही जमीन थी। आरोपियों ने उसकी अनपढ़ता का फायदा उठाकर संपत्ति हड़प ली। जब उसने रकम और जमीन वापस मांगी तो संजय साहनी और उसकी पत्नी रेशमा ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय कुमार साहनी, रेशमा, बृजेश पांडेय समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed