{"_id":"68a4e24f5ffae27c7b0c7041","slug":"gorakhpur-news-land-registry-for-big-projects-will-be-monitored-every-day-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1042746-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बड़ी परियोजनाओं के लिए जमीन रजिस्ट्री की हर दिन होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बड़ी परियोजनाओं के लिए जमीन रजिस्ट्री की हर दिन होगी निगरानी
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश
विरासत गलियारा, असुरन-पिपराइच फोरलेन, हार्बर्ट बांध, एचएन सिंह चौराहा-हड़हवा फाटक और बालापार टिकरिया मार्ग के चौड़ीकरण में जमीन बन रही है बाधक
गोरखपुर। विरासत गलियारा, असुरन-पिपराइच, नौसड़-हार्बर्ट बांध, एचएन सिंह चौराहा-हड़हवा फाटक और बालापार टिकरिया मार्ग के चौड़ीकरण में जमीन की वजह से हो रही देरी को दूर करने के लिए हर दिन रजिस्ट्री की निगरानी शुरू हो गई है। कमिश्नर के निर्देश पर अब इन पांच प्रोजेक्ट से संबंधित रजिस्ट्री की रिपोर्ट हर दिन मंडलायुक्त कार्यालय को भेजी जाएगी। इस पर ऑनलाइन मीटिंग में समीक्षा भी होगी।
शहर में धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक तक बनने वाले विरासत गलियारा के लिए जमीन नहीं मिलने से काम में देर हो रही है। यही हालत असुरन-पिपराइच फोरलेन, हार्बर्ट बांध फोरलेन, बालापार टकरिया मार्ग और एचएन सिंह चौराहा-हड़हवा फाटक मार्ग की है। ये पांचों परियोजनाएं मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। विरासत गलियारा में जिन लोगों की जमीन ली जानी है, उनकी मुआवजे से संबंधित आपत्तियां भी निस्तारित करा दी गई हैं। फिर भी जमीन की रजिस्ट्री में देर हो रही है। यही हाल अन्य परियोजनाओं का भी है।
--
विरासत गलियारा : अभी 283 मकान-दुकान की बाकी है रजिस्ट्री
गोरखपुर। विरासत गलियारा के मकान, दुकान और जमीनों की रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए एसडीएम ने लेखपालों को निर्देशित किया है। इस परियोजना के तहत कुल 833 लोगों से रजिस्ट्री ली जानी है, जिनमें से 550 लोगों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। शेष 283 रजिस्ट्री बची है। मंगलवार को एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता ने तहसील में राजस्व और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक कर जमीन की रजिस्ट्री का काम जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने लेखपालों को निर्देश दिया कि काश्तकारों से समन्वय स्थापित कर रजिस्ट्री जल्द पूरी कराने में अपना योगदान दें।