{"_id":"6830c9d6a7343046dc06e8eb","slug":"gorakhpur-news-land-of-a-government-employee-was-taken-into-custody-by-giving-loan-to-play-in-nepal-casino-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-946373-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेपाल कसीनो में खेलने के लिए कर्ज देकर लिखवा ली सरकारी कर्मी की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेपाल कसीनो में खेलने के लिए कर्ज देकर लिखवा ली सरकारी कर्मी की जमीन
विज्ञापन
कैंपियरगंज इलाके का युवक जमीन छुड़ाने के लिए पुलिस ऑफिस के लगा रहा चक्कर
सरकारी विभाग में नौकरी करता है युवक, कसीनो की लत में बन गया कर्जदार
गोरखपुर। नेपाल में कसीनो के शौक में गन्ना विभाग में नौकरी करने वाला युवक कर्जदार बन गया। सूदखोरों से कर्ज लेने की खातिर उसने जमीन व मकान भी बंधक रख दिया। सूदखोर जमीन को मुक्त करने के तैयार नहीं हैं तो घरवालों का दबाव युवक पर बढ़ता जा रहा है।
कैंपियरगंज के फरदहनी गांव के निवासी जयकिशन मणि त्रिपाठी ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। गुहार लगाते हुए कहा है कि उन्होंने ऑनलाइन रुपये वापस कर दिए हैं, इसलिए उनकी जमीन वापस करा दी जाए। मामले की जांच सीओ कैंपियरगंज को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक, जयकिशन मणि त्रिपाठी गन्ना विभाग में नौकरी करते हैं। वह छुट्टी के दिनों में गांव आते थे तो उन्हें कुछ दोस्त मिल गए, जो नेपाल लेकर जाने लगे। नेपाल में कसीनो की आदत में फंसे जयकिशन भी रुपये लगाने लगे। हारने के बाद करीब सात लाख रुपये कर्ज पर ले लिया। इसके लिए वह चार लोगों को अपनी जमीन भी बंधक रख दी। यहां से मिले रुपयों से पहले तो उन्होंने शौक पूरा किया, लेकिन जल्द गलती समझ में आ गई और रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन
जयकिशन ने बताया कि अपनी कमाई से रुपये सूद समेत वापस करने के बाद जमीन को वापस मांगा तो आरोपियों ने देने से इन्कार कर दिया। सूदखोरों का कहना है कि अभी रुपये बाकी हैं, बकाया दो तब जमीन के कागजात वापस करेंगे। इसके बाद पीड़ित ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन कहीं से मदद नहीं मिलने पर पुलिस अफसर के पास पहुंचे हैं। एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रार्थना पत्र की जांच कराई जा रही है, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।