{"_id":"68fe7e3b037459f22309806f","slug":"gorakhpur-news-land-mafia-attacked-with-the-intention-of-taking-possession-demolished-the-wall-with-a-bulldozer-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1113757-2025-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भूमाफिया ने कब्जे की नीयत से किया हमला, बुलडोजर से गिराई दीवार- विरोध पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भूमाफिया ने कब्जे की नीयत से किया हमला, बुलडोजर से गिराई दीवार- विरोध पर की फायरिंग
Mon, 27 Oct 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:32 AM IST
सार
तरुणीश के मुताबिक, रविवार तड़के करीब चार बजे आरोपी अपने 10-15 साथियों के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे और चहारदीवारी गिराने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंकते हुए फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर वह मौके से भागे।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में रविवार भोर में चार बजे भूमाफिया ने कब्जे की नीयत से तरुणीश की संपत्ति पर तोड़फोड़ कर दिया। बुलडोजर लेकर पहुंचे हमलावरों ने बाउंड्री दीवार चहारदीवारी दी। आरोप है कि विरोध पर फायरिंग की गई, जिससे पीड़ित पक्ष बाल-बाल बच गया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
मिर्जापुर निवासी तरुणीश कुमार देव ने बताया कि उनकी पैतृक संपत्ति पर कुछ लोग लंबे समय से कब्जा करने की फिराक में हैं। पूर्व में भी ये लोग घर पर हमला कर चुके हैं और परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसमें केस दर्ज है।
विज्ञापन
तरुणीश के मुताबिक, रविवार तड़के करीब चार बजे आरोपी अपने 10-15 साथियों के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे और चहारदीवारी गिराने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंकते हुए फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर वह मौके से भागे।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपियों ने लोहे के एंगल और वेल्डिंग का सामान भी लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है और उसे अपनी जान का खतरा है। उसने राजघाट थाने में तहरीर के साथ ही वीडियो फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।