फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Land deed done by fraud, woman accused of rape

Gorakhpur News: फर्जीवाड़ा कर बैनामा करा ली जमीन, महिला से दुष्कर्म का आरोप

Mon, 13 Jan 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Land deed done by fraud, woman accused of rape
पुलिस ने तीन पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

उरुवा बाजार। बेलघाट क्षेत्र की रहने वाली महिला से सिकरीगंज के तीन युवक ने जमीन पर ऋण दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया। जमीन का बैनामा कराने के बाद एक युवक घर पहुंचाने के बहाने सिक्सलेन के किनारे महिला से दुष्कर्म किया। रविवार को महिला की तहरीर पर सिकरीगंज थाना पुलिस ने रोहारी निवासी संजय यादव, सुदर्शन यादव और राधेश्याम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। वहीं संजय के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई।
तहरीर में महिला ने बताया है कि उसका पति विदेश रहता है। वह बच्चों के साथ घर में अकेले रहती है। बेलघाट क्षेत्र के एक गांव निवासी राधेश्याम उसके घर से दूध ले जाता था। उसे ऋण लेना था, इसकी जानकारी जब राधेश्याम को हुई तो उसने संजय और सुदर्शन से परिचय कराया। इसके बाद तीनों ने कहा कि जमीन पर ऋण दिलवा देंगे। उनके झांसे में आने के बाद वह तीनों के साथ हरनही तहसील चली गई।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि यहां पर आरोपियों ने महिला से जमीन का नंबर ले लिया और बताया कि ढाई लाख रुपये का ऋण मिल रहा है। इसी बीच आरोपी 18 दिसंबर को दोबारा तहसील ले गए और जमीन का बैनामा करा लिए। बोले की ऋण पास हो गया है, जल्द ही खाते में चला जाएगा। कुछ दिन बाद खाते में एक लाख 36 हजार रुपये आया तो राधेश्याम ने काम बताकर ले लिया। उसी रुपये को दो बार और खाते में डाला और निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी संजय यादव ने महिला को उसकी बहन के घर ले जाने की बात कही। रास्ते में सिक्सलेन के किनारे महिला से दुष्कर्म किया और भाग गया। इस संबंध में एसपी दक्षिणी ने बताया कि सिकरीगंज पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। साक्ष्य और सबूतों के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed