{"_id":"6896584868fa4dba7807c97e","slug":"gorakhpur-news-lakhs-stolen-from-crpf-jawans-house-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1030661-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीआरपीएफ जवान के घर लाखों की चोरी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीआरपीएफ जवान के घर लाखों की चोरी, केस
Sat, 09 Aug 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
गोला क्षेत्र के भर्राेह गांव में हुई वारदात, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
गोला। क्षेत्र के भर्रोह गांव निवासी सीआरपीएफ जवान योगेश पासवान का घर बुधवार की रात चोरों ने खंगाल दिया। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने नकदी समेत करीब पांच लाख के जेवरात पार कर दिए। जवान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस तीन के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
योगेश पासवान की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह खाना खाने के बाद जेठानी आशा देवी और छोटी बेटी अंतिमा से साथ घर के बरामदे में सो रही थी। जबकि बड़ी बेटी सपना दूसरे कमरे में सो रही थी। देर रात करीब 11 बजे छत पर चहलकदमी की आवाज सुनकर अंदर गई तो देखा कि सीढ़ी से तीन लोग छत के रास्ते भाग रहे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तबतक चोर भाग निकले। आरोप है कि चोर उनकी अलमारी में रखे 52 हजार कैश और करीब 4.50 लाख रुपये कीमत के जेवरात चुरा ले गए। थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
इसके अलावा चोरों ने रकौली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की रसोई घर का ताला तोड़कर उसमें रखा गैस सिलिंडर, चूल्हा, भगोना समेत अन्य सामान पार कर दिए। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मामले में गोला थाने में तहरीर दी है।