फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Laborer killed by attacking with brick on head, accused arrested

Gorakhpur News: महेवा बंधे पर हुआ विवाद- सिर पर ईंट से हमला कर मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि महेवा में रहने वाले सूक्खू गुप्ता के घर की कन्हई रखवाली करता था। बृहस्पतिवार रात महेवा बांध के पास उसकी नशे में धुत हरिओम पांडेय, से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हरिओम गाली-गलौज करने लगा, जिसका कन्हई ने विरोध किया। इसी दौरान हरिओम ने पास में पड़े ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  Laborer killed by attacking with brick on head, accused arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को देर रात सिर पर ईंट से हमला कर एक मजदूर की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महेवा बांध पर पथरा निवासी हरिओम पांडेय ने गाली देने का विरोध करने पर ईंट से हमला कर राजघाट क्षेत्र के चकरा दोयम निवासी मजदूर कन्हई को गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग निकला।
विज्ञापन


आस-पास के लोगों की मदद से बेटा जिला अस्पताल ले गया, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह कन्हई की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कन्हई के बेटे रमाकांत की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महेवा में रहने वाले सूक्खू गुप्ता के घर की कन्हई रखवाली करता था। बृहस्पतिवार रात महेवा बांध के पास उसकी नशे में धुत हरिओम पांडेय, से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हरिओम गाली-गलौज करने लगा, जिसका कन्हई ने विरोध किया।

इसी दौरान हरिओम ने पास में पड़े ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। कन्हई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया, इसी बीच आरोपी भाग निकला।

सूचना पर कन्हई का बेटा रमाकांत मौके पर पहुंचा और उन्हें जिला अस्पताल ले गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या की सूचना पर रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर शनिवार सुबह आरोपी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई।


घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया गया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed