फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kushinagar woman who came to AIIMS for treatment goes missing, husband keeps searching with her child

Gorakhpur News: एम्स में इलाज कराने आई कुशीनगर की महिला लापता, बच्चे को लेकर ढूंढता रहा पति

Wed, 29 Jan 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kushinagar woman who came to AIIMS for treatment goes missing, husband keeps searching with her child
एम्स थाने में पति ने दी सूचना, पुलिस कर रही तलाश अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स में मंगलवार को कुशीनगर से इलाज कराने आई 28 वर्षीय एक महिला अचानक लापता हो गई। इस दौरान पति अपनी तीन साल के बच्चे को लेकर इधर उधर पत्नी को ढूंढता रहा। खोजबीन के बाद भी महिला का कहीं पता नहीं चला तो एम्स थाने में पति ने सूचना दी है।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के ग्राम खानू छपरा पोस्ट पंचपेड़वा निवासी मधुसूदन मिश्रा की पत्नी सपना मिश्रा इलाज के लिए एम्स स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में आई थी। पति मधुसूदन ने बताया कि दोपहर दो बजे के लगभग सपना बाथरूम के लिए गई। उसके बाद वह लौट कर नहीं आई। पति काफी देर तक पत्नी को तलाशते रहे, लेकिन पता नहीं चल पाया। उन्होंने इसकी सूचना एम्स के गार्ड को दी। गार्ड ने एम्स परिसर में एनाउंसमेंट भी कराया, सारे बाथरूम भी चेक किए, लेकिन देर शाम तक महिला का कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed