{"_id":"67d87503a148a63a1706e0d1","slug":"gorakhpur-news-kotwali-police-arrested-a-criminal-with-a-reward-of-10-thousand-rupees-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-872222-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोतवाली पुलिस ने 10 हजार का इनामी बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोतवाली पुलिस ने 10 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली थाने की पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पुर्दिलपुर निवासी राहुल सोनकर के रूप में हुई। कोतवाली में दर्ज एक केस में सुलह न करने पर व्यापारी भाइयों पर राहुल ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। केस दर्ज होने के बाद से ही वह भागा हुआ था। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, पुर्दिलपुर निवासी अनुराग यादव ने मंटू व राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंटू व उसके परिवार ने पुरानी रंजिश में मारपीट की थी। मामले में दर्ज कराए गए केस को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। 21 जनवरी को दुकान बंद कर पिता उमेश यादव व बड़े पिता मोहन लाल यादव घर लौट रहे थे। रास्ते में काली मंदिर के पास मंटू ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। दोनों को जिला अस्पताल फिर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केस दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भिजवाया था। पूछताछ व जांच में राहुल सोनकर का नाम सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।