{"_id":"6712f917c681998b7c0fec4a","slug":"gorakhpur-news-kotedar-union-agitated-submitted-memorandum-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-720906-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आंदोलित हुआ कोटेदार संघ, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आंदोलित हुआ कोटेदार संघ, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने शुक्रवार को अन्य प्रदेशों की भांति 200 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में आयुक्त गोरखपुर मंडल, जिलाधिकारी, संयुक्त आयुक्त खाद्य गोरखपुर मंडल, जिला पूर्ति अधिकारी व उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा।
कोटेदार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि राशन वितरण के मामले में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है और कमीशन देने के मामले में निचले राज्यों में शामिल है हमारी सरकार से गुजारिश है कि जब अन्य राज्य सरकारें ज्यादा कमीशन दे रही हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार भी अन्य राज्यों के बराबर कमीशन दें यदि सरकार द्वारा कोटेदारों का कमीशन नहीं बढ़ाया जाता है तो 4 दिसंबर को पूरे प्रदेश के विक्रेता खाद्य आयुक्त लखनऊ जवाहर भवन का घेराव करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। संगठन के जिला अध्यक्ष भागवत मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार ने पेपरलेस व्यवस्था अपनाने के लिए सभी राज्य सरकारों को निर्देश जारी कर दिया है भारत सरकार के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने स्तर से पेपरलेस प्रक्रिया का आदेश जारी करें। इस अवसर पर काफी संख्या में कोटेदार संघ के पदाधिकारी और कोटेदार शामिल रहे।
-- -- -- -- -- --