{"_id":"685c50b8da7f5fe0d207e2d0","slug":"gorakhpur-news-kolkata-woman-accuses-auto-driver-of-sexual-exploitation-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-983068-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोलकाता की महिला ने ऑटो चालक पर लगाया यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोलकाता की महिला ने ऑटो चालक पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Thu, 26 Jun 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। कोलकाता की 35 वर्षीय महिला और गोरखपुर के एक ऑटो चालक के बीच 16 महीने तक प्रेम-प्रसंग चला। आरोप है कि शादी का वादा कर ऑटो चालक ने महिला का यौन शोषण किया, जिसके बाद महिला तीन महीने की गर्भवती हो गई। अब युवक भाग गया है। पीड़िता उसकी तलाश में पीपीगंज पहुंचकर उसके घर रह रही थी। महिला ने युवक और उसके परिजनों पर दवा देकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस को पत्र देकर उसने कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कोलकाता के एक गांव की रहने वाली महिला गोरखपुर शहर में एक फैक्टरी में काम करती थी। उसकी मुलाकात करीब 16 महीने पहले पीपीगंज के एक वार्ड निवासी ऑटो चालक से हुई। ऑटो में सफर के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे प्रेम-प्रसंग में बदल गई। दोनों शहर के एक मोहल्ले में साथ रहने लगे। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर जब महिला ने शादी की बात की तो युवक भाग गया। थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह ने बताया ने मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद