फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Khorabar residents will be settled in multi-storey building of Khorabar Township

Gorakhpur News: खोराबार टाउनशिप की बहुमंजिली इमारत में बसाए जाएंगे खोराबारवासी

Thu, 04 Jul 2024 06:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 04 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Khorabar residents will be settled in multi-storey building of Khorabar Township
गोरखपुर। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी के दायरे में जिन लोगों ने मकान बनवाए हैं, उनको बहुमंजिली इमारत में बसाने की कार्ययोजना जीडीए ने तैयार की है। ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने कॉलोनी से हटकर अलग-अलग स्थानों पर मकान बनवा रखे हैं। जीडीए उनके मकान का मुआवजा देकर अधिग्रहित करेगा। उनको तारामंडल रोड पर बने पाम पैराडाइज में बहुमंजिली ईडब्लूएस व एमआईजी फ्लैट में बसाने की योजना है। इस कार्ययोजना को जीडीए बोर्ड से पास कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


जीडीए ने करीब 184 एकड़ क्षेत्रफल में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना लांच की है। इसमें से करीब 109 एकड़ में खोराबार टाउनशिप, जबकि 75 एकड़ में मेडिसिटी विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 मार्च 2023 को इस योजना को लांच किया था। इस इलाके में जमीन अधिग्रहण को लेकर विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने उस समय सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। इसके बाद सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि किसी को बेघर न करें। आवास की व्यवस्था प्रशासन कराए और मामले को बातचीत करके सुलझाए।
विज्ञापन



इसके बाद अधिकारियों ने मंथन शुरू किया और तय हुआ कि सर्वे में ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए, जिनके आवास काॅलोनी में न होकर कुछ-कुछ दूरी पर बने हैं। जीडीए ने ऐसे 40 से 50 लोग चिह्नित किए हैं, जिनके के मकान का अधिग्रहित होने पर वह बेघर हो रहे हैं। जीडीए ने उनको पाम पैराडाइज में बने ईडब्लूएस व एमआईजी के बने फ्लैट में बसाने की योजना है। उनको फ्लैट का कीमत अदा करना होगा। इसके लिए कुछ फ्लैट का आरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खोराबार टाउनशिप में भी फ्लैट लेने का होगा विकल्प

खोराबार टाउनशिप के दायरे में जिन लोगों ने मकान बनवाए हैं, उन्हें पास की ही एक बहुमंजिली इमारत में बसाने का भी विकल्प रखा गया है। इसके लिए ईडल्ब्यूएस श्रेणी में 20 फीसदी फ्लैट आवास आरक्षित करने की योजना है। इसके लिए आवंटियों को सवा नौ लाख रुपये जमा करने हाेंगे।

----
कोट...
खोराबार टाउनशिप के दायरे में जिनके मकान पड़ रहे है, उनको फ्लैट देकर बसाने का प्रस्ताव बनाया गया है। जिसे जीडीए बोर्ड की बैठक से पास कराया जाएगा। जिनके मकान पड़ रहे हैं उनका अलग-अलग इश्यू है। उसका ख्याल रखा जाएगा।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed