फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Khichdi Fair: Devotees gathered in the cold, enjoyed the fair.

खिचड़ी मेला : ठंड में उमड़े श्रद्धालु, लिया मेले का आनंद

Thu, 16 Jan 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Khichdi Fair: Devotees gathered in the cold, enjoyed the fair.
मकर संक्रांति के दूसरे दिन भी लोगों ने गुरु गोरक्षनाथ को चढ़ाई खिचड़ी
विज्ञापन

मेले में लोगों ने झूलों पर मस्ती के बाद लिया लजीज व्यंजनों का जायका
गोरखपुर। मकर संक्रांति के दूसरे दिन बुधवार को ठंड के बावजूद गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने वालों की भीड़ रही। हालांकि पहले दिन की तुलना में भीड़ कम रही। लोगों ने बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद मेले का आनंद लिया।
मकर संक्रांति का पर्व भले ही एक दिन मनाया जाता है, लेकिन गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला एक महीने तक चलता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। मंगलवार को खिचड़ी चढ़ाने आने वाले भक्तों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। मंदिर के बाद भक्तों की कतार नहीं लगी थी। मंदिर परिसर के भीतर भक्त कतारबद्ध होकर बाबा को खिचड़ी चढ़ाते रहे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। खिचड़ी चढ़ाने के बाद लोग मेला परिसर में पहुंचे और जमकर मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन


महिलाओं को क्राकरी, बच्चों को भा रहा झूला
खिचड़ी चढ़ाने के बाद लोगों ने मेले की तरफ रुख करते रहे। मेले में लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। क्राकरी, सजावट के साथ श्रृंगार की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। बच्चों के आकर्षण का केंद्र मौत का कुआं और झूले रहे। स्थानीय दुकानदारों के अलावा मेले में बस्ती, कानपुर, मेरठ, कन्नौज, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत अन्य स्थानों के दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई हैं। बर्तनों की दुकानों पर अधिकतर महिलाएं कप प्लेट के अलावा किचन के सामान खरीदती दिखीं। लोगों ने, टिकिया, चाउमीन, डोस, छोला भटूरा आदि लजीज व्यंजनों का जायका भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोई बाइक तो कोई फूलों के खिंचा रहा फोटो
मोबाइल में भले ही फोटो खींचने की व्यवस्था है, लेकिन मेले में लगे अस्थायी स्टूडियो में फोटो खिंचवाने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है। कोई नकली फूलों के साथ फोटो खिंचा रहा है तो कोई स्टाइलिश बाइक पर। कहने का मतलब मेले और फोटो स्टूडियो का रिश्ता बदस्तूर कायम है।


अब बुढ़वा मंगल के दिन होगी भीड़
खिचड़ी के बाद पड़ने वाले मंगल को बुढ़वा मंगल कहते हैं। इस दिन भक्तों की भारी भीड़ गोरखनाथ मंदिर में उमड़ती है और बाबा को आस्था की खिचड़ी निवेदित करती है। उस दिन का नजारा भी खिचड़ी के जैसा ही होता है। ऐसी मान्यता है कि बुढ़वा मंगल को खिचड़ी चढ़ाने का महातम भी मकर संक्रांति जैसा ही होता है। इस दिन खिचड़ी चढ़ाने वालों में ज्यादातर शहर के लोग होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed