{"_id":"675f333c812b8c1c83033577","slug":"gorakhpur-news-kayastha-community-should-unite-and-increase-participation-in-politics-ajay-shankar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-779003-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायस्थ समाज एकजुट होकर बढ़ाए राजनीतिक में भागीदारी: अजय शंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायस्थ समाज एकजुट होकर बढ़ाए राजनीतिक में भागीदारी: अजय शंकर
Mon, 16 Dec 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कायस्थ समाज एकजुट होकर राजनैतिक भागीदारी बढ़ाए। वर्तमान में कायस्थ समाज उपेक्षित हो रहा है। उपेक्षा को खत्म करने के लिए राजनीति में उचित भागीदारी जरूरी है।
यह बातें कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने कही। वह तारामंडल स्थित महंथ दिग्विजयनाथ पार्क में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि कायस्थ स्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कायस्थ समाज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमन श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ एकता समय की मांग है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी प्रदेश के सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।
पार्टी के संरक्षक गोरखलाल श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज अब किसी के पीछे नहीं चलेगा, बल्कि राजनीति में अच्छी भागीदारी के लिए खुद कार्य करेगा। सभा को विजय श्रीवास्तव, डाॅ. लतेंद्र श्रीवास्तव, अनूप लाल, रूपेश श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, डाॅ.राकेश श्रीवास्तव, डाॅ.एस के लाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर वैद्य अरूण श्रीवास्तव, आलोक रंजन वर्मा, रत्नेश श्रीवास्तव, अनूप लाल, अतुल श्रीवास्तव, संदेश सामंत, डाॅ.आनंद, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।