{"_id":"689cf7d9adbb7b542f006cb9","slug":"gorakhpur-news-kasturba-vidyalaya-students-reached-the-police-station-on-foot-for-8-km-against-the-warden-uproar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1037137-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हंसमुख स्वभाव के थे संजय, नशे के बाद हो जाता था उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हंसमुख स्वभाव के थे संजय, नशे के बाद हो जाता था उग्र
विज्ञापन
पत्नी से होता था विवाद, अक्सर कार्यालय परिसर में ही बिताते थे रात
राज्य कर विभाग की तीसरी मंजिल से कर्मचारी की गिरकर मौत का मामला
गोरखपुर। राज्य कर विभाग के भवन की तीसरी मंजिल से गिरने वाले संजय कुमार शराब पीने के लती थे। इसके चलते अक्सर पत्नी से भी विवाद होता था। यही कारण था कि वह अक्सर ससुराल न जाकर कार्यालय परिसर में ही सो जाते थे। यह बात पैतृक घर के पास रहने वाले लोगों ने बताई।
उनका कहना था कि संजय मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। लेकिन शराब पीने के बाद उग्र हो जाते थे। नशे के चलते पत्नी से भी कहासुनी होती थी। वह अक्सर अपनी बूढ़ी मां और दोनों बेटों से मिलने आते थे। पड़ोसियों ने बताया कि संजय एकलौते कमाने वाले थे। मझला भाई दोनों आंखों से दिव्यांग है। वहीं छोटा भाई बेरोजगार है। हाल ही में उन्होंने अपने मझले भाई की आंखों का ऑपरेशन कराया था।
--
सब ठीक है ना, भाई को कुछ हुआ तो नहीं
हादसे के बाद भीड़ जब उनके घर के बाहर पहुंची तो आंख से दिव्यांग भाई हड़बड़ाते हुए बोला कि क्या हुआ भाई को.. सब ठीक है न.. कुछ हुआ तो नहीं। मझले भाई की इस हालात में देख पड़ोसी घटना नहीं बता सके। न ही उनकी मां को ही जानकारी दी गई। वहीं पूछने पर संजय के बेटे ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।